इस साल टी20 विश्व कप का आयोजन करना मुश्किल : अर्ल एडिंग्स.

0

मेलबर्न, 16 जून (हि.स.)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल टी20 विश्व कप का आयोजन करना मुश्किल है क्योंकि 16 टीमों का यहां आ पाना संभव नहीं होगा।
इस महामारी के कारण कई देशों में यात्रा पाबंदियां लागू हैं। टी-20 विश्व कप का आयोजन इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है और आईसीसी को इसके आयोजन पर अभी फैसला लेना बाकी है।
कोरोना महामारी के कारण एडिंग्स ने वीडियो कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं तो यही कहूंगा कि यह मुश्किल है। 16 टीमों को आस्ट्रेलिया लाना आसान नहीं जबकि कई देशों में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है।’’
आईसीसी ने पिछले सप्ताह बोर्ड की बैठक के बाद इस टूर्नामेंट पर फैसला एक महीने के लिये टाल दिया था। ऐसी अटकलें हैं कि टूर्नामेंट स्थगित हो सकता है और उस समय आईपीएल कराया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोराना वायरस के सात हजार से अधिक मामले आये थे और 6000 से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *