दसवें दिन भी पेट्रोल-डीजल का बढ़ा भाव, डीजल 57 पैसे और पेट्रोल 47 पैसे हुआ महंगा

0

नई दिल्‍ली, 16 जून (हि.स.)। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी जारी है। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल की कीमत में 47 पैसा और डीजल की कीमत में 57 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 5.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5.80 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 76.73 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 75.19 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। इसी तरह देश के अन्‍य महानगरों कोलकाता में पेट्रोल 78.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70.84 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

वहीं, चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर 80.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 73.17 रुपये प्रति के भाव पर मिल रहा है। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम बढ़ोतरी के बाद 83.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.75 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *