पाकिस्तान में कार्यरत भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी गायब

0

नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। पाकिस्तान में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो कर्मचारी सोमवार सुबह से गायब हैं। इनमें से एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का अधिकारी हैं और दूसरा उनका ड्राइवर है। पाकिस्तानी प्रशासन के सामने यह मुद्दा उठाया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि यह घटनाक्रम भारत में दो पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों को जासूसी के आरोप में स्वदेश भेजने की बाद हुआ है। दिल्ली पुलिस ने आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर को यहां कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल करने के दौरान रंगे हाथ पकड़ा था। लेकिन पाकिस्तान ने अपने दो अधिकारियों को वापस भेजने को लेकर सख्त आपत्ति जाहिर की थी।
फिलहाल, दोनों देशों के रिश्ते कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से बहुत तल्ख चल रहे हैं। इसको लेकर दोनों देशों ने अपने-अपने उच्चायुक्तों को वापस बुला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *