गिलगिट-बाल्टिस्तान से दो जासूस गिरफ्तार

0

लद्दाख, 15 जून (हि.स.)। गिलगिट बाल्टिस्तान से सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर भारत की जासूसी करने वाले दो जासूसों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकवादी समूह हिजबुल मुजाहिदीन के मार्गदर्शक थे।
कश्मीर घाटी के गुरेज़ निवासी नूर मोहम्मद वानी और फ़िरोज़ लोन 2018 में सोशल मीडिया फेसबुक के जरिये हिजबुल मुजाहिदीन के हैंडलर मुश्ताक के संपर्क में आये थे। इसके बाद यह दोनों कश्मीर घाटी से लापता हो गए थे, जिसके बाद से ही सुरक्षा एजंसियां दोनों पर नजर रखा रही थी। सूत्रों के अनुसार वानी और फ़िरोज़ दोनों कुछ समय पहले गिलगिट बाल्टिस्तान चले गए थे और वहां से नियंत्रण रेखा के उस पार से भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे आतंकियों के लिए गाइड के रूप में काम कर रहे थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *