पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद, दो घायल

0

पुंछ, 14 जून (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह भी पुंछ जिले के किरनी तथा शाहपुर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो घायल हो गए। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
पाकिस्तान की ओर से रविवार सुबह पुंछ जिले के किरनी तथा शाहपुर सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू की गई। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शेल दागे। इस गोलीबारी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सुत्रों के अनुसार इस गोलीबारी में पाक के भी चार सैनिक मारे गए है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *