भारत के दबाव में नेपाल प्रहरी ने भारतीय बंदी को छोड़ा

0

पटना, 13 जून (हि.स.)। नेपाल प्रहरी ने आखिरकार बंधक बनाए गए भारतीय को 24 घंटे बाद शनिवार को रिहा कर दिया है। भारत-नेपाल की खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रदर्शन और दबाव के बीच नेपाल प्रहरी को झुकना पड़ा और उसने बंधक बनाए गए बिहार के निवासी को छोड़ दिया।
लेकिन नेपाल प्रहरी की कैद से छूटे लगन किशोर ने जो बताया, वह चौंकाने वाला है। इससे पहले शुक्रवार को भारत-नेपाल बॉर्डर पर ग्रामीणों की झड़प के बाद नेपाल प्रहरी की फायरिंग में एक भारतीय की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। लगन किशोर को नेपाल प्रहरी बॉर्डर से पकड़कर साथ ले गए थे, जिसे सोनबरसा के थानाध्यक्ष और बीडीओ ने नेपाल प्रशासन पर दबाव बनाकर आज छुड़ा लिया है। करीब 21 घंटे बाद लगन किशोर शनिवार की तड़के पुलिस के साथ घर पहुंचा।
लगन किशोर ने बताया कि नेपाल पुलिस उससे जबरदस्ती यह कबूल करवाना चाहती थी वह नेपाल सीमा में जबरन घुसा है। इसके लिए उसे बेहरमी से मारा-पीटा गया। नेपाल पुलिस ने उसे टॉर्चर किया है, लेकिन वह नहीं टूटा। आखिरकार नेपाल पुलिस ने उसे भारत के दबाव में आकर छोड़ दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *