देश में कोरोना के 5823 मरीज हुए स्वस्थ, रिकवरी रेट बढ़कर हुई 49.21 प्रतिशत

0

1,41,029 मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ



नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब दो लाख 86 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9996 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,86,579 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 357 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8102 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,37,448 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5823 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 1,41,029 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं यानि देश का रिकवरी प्रतिशत अब बढ़कर 49.21 प्रतिशत हो गया है।
राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और बढ़ोतरी क्रम-
अंडमान और निकोबार- 33, आंध्रप्रदेश में 5269(+199), अरुणाचल प्रदेश- 57, असम- 3092(+155), बिहार- 5710(+251), चंडीगढ़-327(+5), छत्तीसगढ़- 1262 (+22), दिल्ली- 32810(+1501), दादरा नगर हवेली -26(+4), दमण व दीव- 2(+2),गोवा -387(+22), गुजरात- 21521 (+507), हरियाणा-5579 (+370), हिमाचल प्रदेश- 451 (+6), झारखंड- 1489 (+78), कर्नाटक- 6041 (+120), केरल -2161(+65), मध्यप्रदेश- 10,049(+200), महाराष्ट्र- 90,787 (+3254), मणिपुर-311(+7), मिजोरम-93(+5), मेघालय-44(+1), नगालैंड-128 (+1), ओडिशा- 3250(+110), पुडुचेरी- 127, पंजाब- 2805 (+86), राजस्थान- 11600 (+355), सिक्किम -13, तमिलनाडु- 36841(+1827), तेलंगाना- 4111(+191), त्रिपुरा-895(+29), जम्मू-कश्मीर-4507(+161), लद्दाख-115(+7), उत्तरप्रदेश में 11,610(+275), उत्तराखंड -1562(+25), पश्चिम बंगाल-9328(+343) मामले की पुष्टि हो चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *