कोरोना संक्रमित द्रमुक विधायक जे अंबझगन का निधन

0

चेन्नई, 10 जून (हि.स.)। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के विधायक जे. अंबझगन का बुधवार सुबह आठ बजे के करीब निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। पार्टी प्रमुख स्टालिन के करीबी अंबझगन कोरोना संक्रमित थे, जिनको दो जून को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद से वह वेंटीलेटर की सपोर्ट पर थे। डॉक्टरों के अनुसार पांच जून को उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था लेकिन आठ जून को उनकी तबियत बिगड़ गई और आज सुबह उनका निधन हो गया।
अंबझगन चेन्नई के चेपक-ट्रिप्लीकेन विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और वर्ष 2016 में उन्होंने यहां से चुनाव जीता था। इससे पूर्व उन्होंने 2001 में टी-नगर से चुनाव जीता था। वर्ष 2011 और 2016 में अंबाझगन चेपाक-ट्रिप्लीकेन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीते थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *