पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में की गोलाबारी, भारतीय जवान दे रहे करारा जवाब

0

पुंछ, 09 जून (हि.स.)। पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतें जारी रखते हुए मंगलवार की सुबह पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के भारी गोलाबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के करीब बसे मनकोट सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहाशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार के गोले भी दागे। भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। दोनों ओर से फिलहाल गोलाबारी जारी है। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

इससे पहले सोमवार को बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की थी। इस गोलाबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा सोमवार को ही पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के खड़ी करमाड़ा सेक्टर में भारी गोलाबारी की, जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *