कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ पहले सिनेमाघरों में होगी रिलीज
कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ काफी समय से सुर्खियों में है। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। लॉकडाउन के बीच कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उनकी फिल्म ‘थलाइवी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस खबर को गलत बताया है। तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा-‘महत्वपूर्ण, जयललिता की बायोपिक थलाइवी का ओटीटी पर प्रीमियर होने की खबरें गलत हैं। ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद थलाइवी को डिजिटली रिलीज किया जाएगा। थलाइवी में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं।’
यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के प्रकोप के कारण फिल्म की शूटिंग आगे खिसक गई है। फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी अभी घोषणा नहीं की गई है। फिल्म ‘थलाइवी’ में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, भाग्यश्री जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म में जयललिता के बॉलीवुड सफर से लेकर राजनीतिक सफर तक को दिखाया जाएगा। फिल्म का नाम तमिल में ‘थलाइवी’ और हिंदी में ‘जया’ रखा गया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेश आर सिंह और विष्णु वर्धान हैं, जबकि फिल्म के निर्देशिक ए. एल विजय हैं।
