शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पांच लोकप्रिय गाने, जो आज भी आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी

0

शिल्पा शेट्टी एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अपने फिगर, सेहत और योगा से दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई हैं। लिम्का के विज्ञापन से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शिल्पा शेट्टी ने अपनी उपस्थिति से सबका दिल जीत लिया। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘बाजीगर’ में अपने अभिनय से सभी के दिलों पर छा गई। उसके बाद वह पीछे मुड़कर नहीं देखी है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा 8 जून को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। एक अभिनेत्री होने से लेकर एक निर्माता, बिजनेस वुमन, मॉडल शिल्पा वास्तव में एक ऑल-राउंडर हैं।
इंडस्ट्री की यम्मी मम्मी ने अपनी फिल्मों से दर्शकों को प्रभावित किया है। उनकी प्रमुख फिल्मों में बाजीगर, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, परदेशी बाबू, जानवर, धड़कन, रिश्ते, डरना जरूरी हैं, दस, फरेब, लाइफ इन अ मेट्रो आदि शामिल हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी सुंदरता, स्टाइल और शानदार डांस मूव्स से सभी को प्रभावित किया है। बॉलीवुड में वह अपने ठुमकों के लिए काफी फेमस हैं। शिल्पा के फिल्मों के कुछ ऐसे गाने  जो आज भी आपको थिरकने पर भी मजबूर कर देगा। आइए आज शिल्पा के 45वें जन्मदिन पर उनके कुछ लोकप्रिय गीतों पर एक नजर डालते हैं।
चुरा के दिल मेरा
शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक के बॉलीवुड गानों में से एक ‘चुरा के दिल मेरा’ में धमाकेदार डांस करके लोगों के दिल में खास जगह बनाई। यह गाना फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार और सैफ अली खान थे। 1994 में रिलीज हुई  फिल्‍म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ सुपरहिट हुई थी। अलका याग्निक और कुमार सानू ने ‘चुरा के दिल मेरा’ को गाया था। यह गाना अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया था।
मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने
‘दिलवालों के दिल का करार लूटने, मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने …’ गाना फिल्म ‘शूल’ का है। इस गाने को शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया था। इस गाने से उन्होंने आइटम नंबर में डेब्यू किया था। इस गाने को सपना अवस्थी, चेतन शशिस्थल और शंकर महादेवन ने गाया था। शंकर महादेवन ने ही इस गाने को कम्पोज किया था। यह गाना अपने समय का सबसे हिट गाना था। ईश्वर निवास की फिल्म ‘शूल’ 1999 में रिलीज हुई थी। ईश्वर को फिल्म ‘शूल’ के लिए नेशनल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
आइला रे लड़की मस्त मस्त तू
अपने समय का हिट गाना फिल्म ‘जंग’ का ‘आइला रे लड़की मस्त मस्त तू’ को संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया था। यह गाना मुंबइया स्टाइल के कारण सबका ध्यान आकर्षित किया। इस गाने को अनु मलिक और अलका याग्निक ने गाया था। संजय गुप्ता की फिल्म
‘जंग’ 2000 में रिलीज हुई थी।
बरस जा
‘बरस जा’ गाना 2005 की फिल्म ‘फरेब’ का है, जिसमें शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ डांस करती हैं। पहली बार दोनों बहने शिल्पा और शमिता शेट्टी ने फिल्म ‘फरेब’ में एक साथ काम किया। ‘बरस जा’ गाना उस साल लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ था। दीपक तिजोरी की फिल्म में शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई हैं और इस फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी हैं।
शट अप एंड बाउंस
साल 2008 में आई फिल्म ‘दोस्ताना’ में शिल्पा का आइटम नम्बर ‘शट अप एंड बाउंस’ पंसद किया गया। इस गाने में शिल्पा शेट्टी  हॉटनेस अवतार में नजर आई थी। इस गाने को विशाल ददलानी और सुनिधी चौहान ने गाया था। ‘शट अप एंड बाउंस’ को विशाल-शेखर ने कम्पोज किया था। इस गाने में शिल्पा शेट्टी एकदम अलग ही अंदाज में दिखाई दी थी। साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘दोस्ताना’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *