देश में कोरोना के आए 9971 नए मरीज, मरने वालों की संख्या हुई 6929

0

1,19,293 मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ



नई दिल्ली, 07 जून (हि.स.)। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब दो लाख 36 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9971 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी का आंकड़ा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 02 लाख 46 हजार 628 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 287 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6929 तक पहुंच गई है। रविवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 01 लाख 20 हजार 406 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5220 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में कुल 01 लाख 19 हजार 293 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और बढ़ोतरी क्रम-
अंडमान और निकोबार- 33, आंध्रप्रदेश में 4510(+207), अरुणाचल प्रदेश- 47(+2), असम- 2397(+224), बिहार- 4915(+319), चंडीगढ़-309(+5), छत्तीसगढ़- 923 (+44), दिल्ली- 27,654 (+1320), दादरा नगर हवेली -19(+5), गोवा -267(+71), गुजरात- 19,592 (+502), हरियाणा-3952 (+355), हिमाचल प्रदेश- 400 (+7), झारखंड- 1000(+119), कर्नाटक- 5213(+378), केरल -1807(+108), मध्यप्रदेश- 9228(+232), महाराष्ट्र- 82,968 (+2739), मणिपुर-132(+25), मिजोरम-24(+2), मेघालय-33, नगालैंड-107 (+13), ओडिशा- 2781(+183), पुडुचेरी- 99, पंजाब- 2515 (+64), राजस्थान- 10,331 (+247), सिक्किम- 7(+4), तमिलनाडु- 30,152 (+1458), तेलंगाना- 3496 (+216), त्रिपुरा-747(+55), जम्मू-कश्मीर-3467 (+143), लद्दाख-99(+2), उत्तरप्रदेश में 9733, उत्तराखंड -1303(+88) और पश्चिम बंगाल में 7738(+431) मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *