4 साल की उम्र में घुड़सवारी सीख रही सनी लियोनी की बेटी, शेयर की तस्वीर

0

अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल में लॉकडाउन के बीच 10 मई को वह मुंबई से अपने पति डेनियल और तीनों बच्चों निशा, नूह और अशर के साथ अमेरिका गई थी। सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ काफी खुश हैं और वह अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और बेटी निशा की तस्वीर शेयर की है। सनी की बेटी निशा घुड़सवारी सिख रही है। सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कर लिखा-‘मैं अपनी बेटी निशा को उसके पहले राइडिंग लेसन के लिए ले गई थी। उसको देखकर लग रहा था वो छोटी सी प्रोफेशनल लड़की है। बहुत अच्छा निशा, मुझे तुम पर गर्व है।’
तस्वीर में चार साल की बेटी निशा मास्क पहने घोड़े पर बैठी है। सनी लियोनी को जानवरों से काफी लगाव है। इससे पहले सनी लियोनी अपने बच्चों को एक वाइल्ड लाइफ पार्क में लेकर गई थी। उन्होंने हाल में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने हाथ से जिराफ को खाना खिला रही थी। सनी लियोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इन दिनों सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों की फोटो शेयर करती रहती हैं।
सनी लियोनी का जीवन उसके तीन बच्चों निशा, नूह और अशर के इर्द-गिर्द घूमता है। सनी ने 2017 में 21 महीने की बच्ची निशा को गोद लिया था, तब उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। एक साल बाद साल 2018 में अभिनेत्री सनी लियोनी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों नूह और अशर की मां बनी थी।
39 वर्षीय अभिनेत्री मलयालम ‘रंगीला’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्देशक संतोष नायर हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सनी लियोनी कोका कोला और हेलेन नाम की फिल्मों में नजर आने वाली हैं। सनी को पिछली बार फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *