पाकिस्तान ने कठुआ की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

0

कठुआ, 06 जून (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना घुसपैठ की कोशिश को सफल बनाने के लिए आए दिन जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी कर रही है। इसी कड़ी में पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों के चलते कठुआ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सीमा के करीब बसे करोल मत्राई तथा चंदवा क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सीमा के नजदीक स्थित अग्रिम चौकियों को भी निशाना बनाया।
यह गोलीबारी शुक्रवार रात करीब एक बजे शुरू होकर शनिवार तड़के तीन बजे तक चली। भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुहतोड़ जवाब दिया है। स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए भूमिगत बंकरों में जान बचाने के लिए चले गए। इस गोलाबारी में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *