असम : हाई स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित, 64.80 फीसद उत्तीर्ण
गुवाहाटी, 06 जून (हि.स.)। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ऑफ असम( सेबा) द्वारा आयोजित हाई स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) का परीक्षा परिणाम शनिवार सुबह ऑनलाइन जारी किया गया। इस वर्ष कुल 64.80 फीसद बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले वर्ष 60.23 फीसद बच्चे उत्तीर्ण हुए थे।
इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा में 03 लाख 48 हजार 737 विद्यार्थियों ने नामांकन किया था, जिसमें से 03 लाख 42 हजार 224 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा परिणामों मे 48278 प्रथम श्रेणी में, 77850 द्वितिय श्रेणी व 95628 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 02 लाख 21 हजार 756 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
अगर लड़क-लड़कियों को अलग कर देखें तो इस बार लड़कों ने बाजी मारी है। एक लाख 63 हजार 992 लड़कों ने हाईस्कूल में दाखिला लिया था, जिसमें से 01 लाख 60 हजार 794 परीक्षा में शामिल हुए।इसमें से 24365 प्रथम श्रेणी, 37989 द्वितिय श्रेणी तथा 45265 तृतीय श्रेणी में कुल 107619 लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.93 रहा।
जबकि 01लाख 84 हजार 745 लड़कियों ने हाई स्कूल में दाखिला लिया था, जिसमें 01लाख 81 हजार 430 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परिणाम में 23913 छात्राएँ प्रथम, 39861 द्वितीय तथा 50363 छात्राएं तृतीय स्थान पर रही। इस तरह कुल 01 लाख 14 हजार 137 लड़कियां उत्तीर्ण हुई। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.91 रहा।
