पाक पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक पर अमेरिकी महिला ने लगाया रेप का आरोप

0

नई दिल्‍ली, 06 जून (हि.स.)। पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक पर अमेरिकी पत्रकार महिला ने रेप का आरोप लगाया है । अमेरिकी की महिला पत्रकार का नाम सिंथिया डान रिची है । सिंथिया डान रिची ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि इस्लामाबाद स्थित प्रेसिडेंट हाउस में पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ने उसके साथ रेप किया था। रिची ने आगे लिखा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान भी किया था ।

सिंथिया डी रिची ने अपने ट्वीट में बताया कि, ‘2011 में एक कार्यक्रम के लिए मुझे पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन बुलाया गया था । मुझे लगा कि वीजा पर बात करने के लिए मुझे बुलाया गया हो । मैं वहां पहुंची तो मुझे बुके दिया गया । फिर मुझे ड्रिंक्स में ड्रग्स मिलाकर दिया गया था । उस वक्त वहां पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) की सरकार थी । ऐसे में मैं पीपीपी के नेताओं की शिकायत किससे करती’, वह मेरी सहायता कभी नहीं करते ।

रिची ने अपने बयान में यह भी कहा कि इस मामले की जाँच होनी चाहिए , मेरे पास कई सबूत है और जरुरत पड़ने पर सबके सामने सबूत पेश करेंगी । रिची ने आगे बताया कि पीपीपी के नेता मुझे धमकी देते रहते थे , इसलिए अबतक यह बात दुनिया के सामने नहीं ला पायी लेकिन अब वक़्त आ गया है सारी दुनिया को इस बात का पता चले।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *