नई दिल्ली 06 जून : अमेरीका की सिल्वर लेक और सहयोगी पार्टनर्स ने मिलकर 0.93% इक्विटी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 4,546.80 करोड़ रु के निवेश की घोषणा की है। यह सिल्वर लेक का जियो प्लेटफॉर्म्स में दूसरा इंवेस्टमेंट है। इससे पहले भी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने 4 मई को जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.15% इक्विटी के लिए 5,655.75 करोड़ का इंवेस्टमेंट किया था। सिल्वर लेक का कुल इंवेस्टमेंट अब बढ़कर 10,202.55 करोड़ रु हो गया है। साथ ही उसकी जियो प्लेटफॉर्म्स में इक्विटी भी बढ़कर 2.08% हो गई है। सिल्वर लेक ने इस इंवेस्टमेंट में पिछली बार की तरह जियो प्लेटफॉर्म्स की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रु आंकी है। अब तक जियो प्लेटफॉर्म्स में 19.90% इक्विटी के लिए कुल 92,202.15 करोड़ रु का निवेश हो चुका है।
जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की “फ़ुली ओन्ड सब्सिडियरी” है। ये एक “नेक्स्ट जनरेशन” टेक्नॉलोजी कंपनी है जो भारत को एक डिजिटल सोसायटी बनाने के काम में मदद कर रही है। इसके लिए जियो के प्रमुख डिजिटल एप, डिजिटल ईकोसिस्टम और भारत के नंबर #1 हाइ-स्पीड कनेक्टिविटी प्लेटफ़ॉर्म को एक-साथ लाने का काम कर रही है। रिलायंस जियो इंफ़ोकॉम लिमिटेड, जिसके 38 करोड़ 80 लाख ग्राहक हैं, वो जियो प्लेटफ़ॉर्म्स लिमिटेड की “होल्ली ओन्ड सब्सिडियरी” बनी रहेगी।
सिल्वर लेक 40 बिलियन डॉलर से अधिक की एसेस्टस दुनिया भर में मैनेज करती है। इसने Airbnb, Alibaba, Ant Financial, Alphabet’s Verily and Waymo units, Dell Technologies, Twitter जैसी अनेकों विशाल कंपनियों में निवेश किया हुआ है।
