चीन में नियुक्त रही स्वीडन की पूर्व राजदूत पर मुकदमा

0

नई दिल्ली, 5 जून (हि.स.)। चीन में एक चीनी-स्वीडिश असंतुष्ट प्रकाशक की रिहाई के लिये बातचीत करने की कोशिश करके अपनी अधिकार सीमा को पार करने के आरोप में बीजिंग में तैनात स्वीडन की पूर्व राजदूत पर शुक्रवार को स्टॉकहोम में मुकदमा चलाया जाएगा।

अन्ना लिन्स्टेड्ट पर प्रकाशक गुई मिनिया को मुक्त कराने के लिए राजदूत के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एक अनधिकृत बैठक की मध्यस्थता करने का आरोप है। लिंडस्टेड्ट एक वरिष्ठ राजदूत हैं जिन्होंने पहले वियतनाम और मैक्सिको में स्वीडन का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पेरिस में 2015 के जलवायु शिखर सम्मेलन में स्वीडन के मुख्य वार्ताकार के रूप में काम किया। लिंडस्टेड्ट ने अपने खिलाफ आरोपों से इनकार किया है।

चीन में जन्मी स्वीडिश नागरिक गुई मिन्हाई को हांगकांग में प्रकाशक के तौर पर चीनी राजनीतिक नेताओं के बारे में गपशप को प्रकाशित करने के लिए जाना जाता है। मुख्य भूमि चीन में प्रकट होने से पहले 2015 में मिन्हाई थाईलैंड में छुट्टियां मनाते समय गायब हो गईं थीं।

उन्होंने जेल में दो साल बिताये लेकिन अक्टूबर 2017 में रिहाई के कुछ महीनों बाद उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। उस वक्त वह स्वीडिश राजनयिकों के साथ एक ट्रेन में बीजिंग के लिए यात्रा कर रहीं थीं। इस साल फरवरी में चीन के निंगबो शहर की एक अदालत ने विदेश में अवैध रूप से खुफिया जानकारी देने के आरोप में प्रकाशक को 10 साल जेल की सजा सुनाई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *