कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बनाया कर्नाटक से राज्यसभा उम्मीदवार

0

नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। राज्यसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को कर्नाटक से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने कर्नाटक से लोकसभा में पार्टी के नेता रहे मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है।

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीदवारी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम को स्वीकृति प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1972 से लेकर अबतक मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार नौ बार विधायक रहे और दो बार सांसद चुने गए। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी। उनकी हार चौंकाने वाली थी क्योंकि कर्नाटक की गुलबर्गा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *