महाराष्ट्र में ‘निसर्ग’ से 6 लोगों की मौत, 15 जिले प्रभावित

0

मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक मददमुख्यमंत्री ने तत्काल पंचनामा का दिया आदेश 



मुंबई, 05 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र में निसर्ग तूफान की वजह से छह लोगों की मौत हुई है और 15 जिले प्रभावित हैं। मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय बडेट्टीवार ने तूफान से मरने वाले लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की है। इसी तरह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तूफान प्रभावित जिलों में नुकसान का पंचनामा तत्काल कराए जाने के आदेश संबधित जिलाधिकारियों को दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री खुद रायगढ़ जिले का दौरा करने के लिए घर से निकल चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निसर्ग तूफान प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को हर तरह की मदद करने का आदेश भी जारी किया है। राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे और मदद पुनवर्सन मंत्री विजय बडेट्टीवार भी लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं।
रायगढ़ जिले की पालक मंत्री अदिति ठाकरे ने बताया कि निसर्ग तूफान से रायगढ़ के कई तहसीलों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। यहां नुकसान का पंचनामा करने का आदेश जारी कर दिया गया है। बहुत जल्द हुए नुकसान का पता चल जाएगा और उनके लिए विषेश पैकेज की घोषणा की जाएगी। बिजली मंत्री नितीन राउत ने शुक्रवार को रायगढ़ जिले का दौरा किया और कहा कि यहां बिजली व्यवस्था पूर्ववत होने में 7-8 दिन लगेंगे। बिजली विभाग के कर्मचारी काम कर रहे हैं।
मदद व पुनवर्सन विभाग के प्रधान सचिव किशोर राजे निंबालकर ने बताया कि ताजा जानकारी के अनुसार निसर्ग तूफान से छह लोगों की मौत हुई है और 16 नागरिक जख्मी हुए हैं। तूफान की वजह से 5033 हेक्टर जमीन का नुकसान हुआ है। पंचनामा जारी है,जल्द सही आंकड़े प्राप्त होंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *