नगर निगम चुनाव देखते हुए आदेश गुप्ता को बनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

0

नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में आगामी नगर निगम के होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा के केंद्र नेतृत्व ने प्रदेश में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को पद से कार्यमुक्त करते हुए नार्थ दिल्ली के पूर्व मेयर आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया  है। आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाने के पीछे आने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव को वजह माना जा रहा है। भाजपा नगर निगम चुनाव में कोई मोल जोखिम नहीं लेना चाहती है, इसलिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर बैठाया है। दरअसल वह एक व्यापारी हैं, इसलिए व्यापारियों को भाजपा के पाले में लाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

विद्यार्थी परिषद से शुरू किया था सफर

आदेश गुप्ता का जन्म 26 जनवरी 1969 को उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले गुरसहायगंज में हुआ था। उनके पिता शंभू दयाल गुप्ता भी भाजपा से जुड़े रहे और वे नगर अध्यक्ष भी रहे। गुप्ता ने कानपुर के छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यायल से बीएमसी की शिक्षा प्राप्त की है। आदेश गुप्ता ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। साल 1987 में उन्होंने विद्यार्थी परिषद का पहला अभ्यास वर्ग मदनदास के सानिध्य में किया। वे 1987 से लेकर 1994 तक विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर रहे। वर्ष 2001 से लेकर आदेश गुप्ता भाजपा के कई पदों पर रहे चुके हैं। साल 2017 में वे पहली बार दिल्ली के वेस्ट पेटल नगर से पार्षद चुने गए। ठीक एक साल बाद यानी 2018 में गुप्ता पहली बार उत्तरी दिल्ली के महापौर चुने गए। वर्तमान में आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के सदस्य हैं और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के भी सदस्य भी हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें कई अभियान का सह प्रमुख बनाया गया। उन्होंने दिल्ली में विधानसभा चुनाव में बंगली समुदाय के लोगों को पार्टी में जुड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद आदेश गुप्ता ने भाजपा के हर नेता का शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी शुक्रिया अदा किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *