दिल्ली : निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

0

नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन में मौलाना आजाद रोड पर स्थित निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने की घटना से वहां हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और थोड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

दमकल विभाग के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजकर एक मिनट पर उन्हें फोन कर आग लगने की घटना की जानकारी दी गई थी। इसके बाद उऩ्होंने आनन-फानन में फायर टेंडर को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तौर पर लगता है कि आग लगने की वजह प्रिंटर में स्पार्किंग हो सकती है। हालांकि पूरी जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। वहीं अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि इस आग से कितनी क्षति हुई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *