नवनीत मुरली ने स्पेलपंडित में प्रथम पुरस्कार जीता

0

लॉस एंजेल्स 30 मई (हिस): प्रवासी दक्षिण भारतीय समुदाय के उदीयमान नवनीत मुरली ने गुरुवार को स्पेलपंडित प्रतिस्पर्धा में आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। इसी के साथ नवनीत मुरली को तीन हज़ार डालर (सवा दो लाख रूपए) इनाम में मिले। यह स्पर्धा भी  आनलाइन ‘ज़ूम’  पर सम्पन्न हुई, जिसमें आठवीं कक्षा तक के 280 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
फ़ाइनल में खरोष्ठी  (KHAROSHTHI) शब्द की  स्पेलिंग पूछी गई थी। इस शब्द की स्पेलिंग पूछने से पहले शब्द की उत्पत्ति और लिपि के बारे में जानकारी दी गई थी। पहले निधि और फिर हारिनी को इस शब्द की स्पेलिंग बताने को कहा गया था। ये दोनों बच्चे जब इसका सही जवाब नहीं दे पाए तो इस बार अवसर नवनीत मुरली को दिया गया। यह एक प्राचीन शब्द है जो भारत और सेंट्रल एशियाई अरमि लिपि में प्रयुक्त होता है।

इस प्रतिस्पर्धा का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होता है। 14 वर्षीय नवनीत मुरली न्यू जर्सी में एडिसन स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। इस प्रतिस्पर्धा में 96 बच्चे क्वालिफ़ाई हो पाए, जिसमें पहले 16 को  ग्रांड फ़ाइनल में स्थान मिला। नवनीत कहता है, अब उसका फ़ोकस हाई स्कूल में अच्छे स्कोर से उत्तीर्ण होना है जिसके पश्चात् वह प्रतिस्पर्धी साइंस में क़दम रखेगा। इनाम की राशि जुगारनेट मीडिया कंपनी की ओर से दी गई। निधि अचंता और हारिनी लोगन क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *