देश में कोरोना के आए 7,466 नए मरीज, मरने वालों की संख्या हुई 4706

0

71,106 मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ



नई दिल्ली, 29 मई (हि.स.)। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब एक लाख 65 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,466 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा नए मामलों आने का रिकॉर्ड है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,65,799 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 175 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 4706 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 89,987 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत की खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3414 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 71,106 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और उनमें बढ़ोतरी क्रम-
अंडमान और निकोबार- 33, आंध्रप्रदेश में 3251(+80), अरुणाचल प्रदेश-3(+1), असम- 856(+75), बिहार- 3296(+235), चंडीगढ़-288(+9), छत्तीसगढ़- 399 (+30), दिल्ली- 16,281 (+1024), दादरा नगर हवेली -2, गोवा -69(+1), गुजरात- 15,562 (+367), हरियाणा-1504 (+123), हिमाचल प्रदेश- 276 (+3), झारखंड- 469(+21), कर्नाटक- 2533 (+115), केरल -1088(+84), मध्यप्रदेश- 7453(+192), महाराष्ट्र- 56948 (+2598), मणिपुर-55(+10), मिजोरम-1, मेघालय-21(+1), ओडिशा- 1660 (+67), पुडुचेरी- 51(+5), पंजाब- 2158 (+19), राजस्थान- 8067(+ 364), सिक्किम -1, तमिलनाडु- 19372(+827), तेलंगाना- 2,256(+158), त्रिपुरा-242(+12), जम्मू और कश्मीर-2036(+115), लद्दाख-73(+20), उत्तरप्रदेश में 7170(+179), उत्तराखंड -500(+29), पश्चिम बंगाल-4536 (+344) मामले की पुष्टि हो चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *