कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद संबित पात्रा अस्पताल में भर्ती

0

नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पात्रा को गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि पात्रा में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पात्रा भाजपा के प्रखर प्रवक्ता हैं और टीवी चैनलों पर अक्सर ही डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते नजर आते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *