पश्चिम बंगाल सरकार फिलहाल लॉकडाउन को खत्म करने के मूड में नहीं

0

कोलकाता, 28 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल सरकार लॉक डाउन को खत्म करने के मूड में नहीं है। गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने अपनी यह बात रखी है।
देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रमुख सचिवों और अन्य अधिकारियों के साथ कैबिनेट सचिव ने मीटिंग के दौरान राजीव सिन्हा ने कहा कि फिलहाल कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जरूरी है कि राज्य में लोकल ट्रेन नहीं चलाई जाए। राजीव सिन्हा ने कहा कि अगर 30 मई को लॉकडाउन हटा लिया जाएगा तो इससे कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है। कैबिनेट सचिव ने लॉकडाउन के साथ-साथ चक्रवात से बंगाल सरकार को हुए नुकसान के बारे में भी विस्तृत बातचीत की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि अगर लोकल ट्रेन चलेगी तो शारीरिक दूरी कायम रख पाना संभव नहीं होगा। इससे संक्रमण के बढ़ने का खतरा है।
सिन्हा ने कैबिनेट सचिव को बताया है कि बंगाल में छह करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। चक्रवात की चपेट में आने से 87 लोगों की मौत हो चुकी है। 8.13 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया है कि साढे चार लाख बिजली के खंभे टूट रहे हैं। 10 लाख हेक्टेयर की फसल नष्ट हो गई है। 4710 किलोमीटर ग्रामीण सड़क टूट चुकी है। 160 किलोमीटर नदी का बांध टूटा है। 110000 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। 58000 हेक्टेयर मछली की खेती भी नष्ट हो गई। कैबिनेट सचिव ने बंगाल सरकार को मदद का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *