मुंबई से झारखंड पहली बार 177 प्रवासी श्रमिक विमान से भेजे गए

0

मुंबई, 28 मई (हि.स.)। मुंबई से 177 प्रवासी श्रमिकों को एयर एशिया विमान से गुरुवार सुबह छह बजे झारखंड भेजा गया है। यह सभी प्रवासी श्रमिक मुंबई में लॉकडाउन की वजह से अटके हुए थे। विमान से अपने मूल गांव लौटने की खुशी प्रवासी श्रमिकों के चेहरे पर झलक रही थी।
प्रवासी श्रमिक मंजूदेवी ने कहा कि यहां काम कब शुरू होगा यह निश्चित नहीं है। इसी तरह उन्हें मूल गांव लौटने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। अब वह फिर से मुंबई नहीं लौटेंगी। दो महीने से मुंबई में उन लोगों ने बहुत यातना सही है।
बेंगलुरु लॉ स्कूल एलुमनाई एसोसिएशन के छात्रों ने झारखंड के प्रवासी श्रमिकों का मुंबई से झारखंड स्थित रांची एयरपोर्ट तक का किराये का और अन्य खर्च आपस में चंदा एकत्र कर वहन किया। एसोसिएशन के छात्रों ने गुरुवार को तड़के दो बजे सभी 177 प्रवासी श्रमिकों को मुंबई एयरपोर्ट पर लाया था। मौके पर एसोसिएशन की प्रियंका रमन प्रवासी श्रमिकों की हर सुविधा का अवलोकन कर रही थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *