दिन दहाड़े अपराधियों ने जदयू विधायक समर्थक को मारी गोली, घटना स्थल पर मौत

0

गोपालगंज,26 मई(हि. स.)।बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ में तिहरे हत्या कांड के तीसरे दिन मंगलवार को फिर अपराधियों ने कुचायकोट विधान सभा के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी और भाग निकले।घटना के आधे घंटे बाद हथुआ पुलिस रेपुरा गांव में पंहुची। तीन दिनों सरेआम गोली बारी से हथुआ क्षेत्र दहला उठा है। मंगलवार को 12 बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठे मुन्ना तिवारी को दौड़ा कर अपराधियों ने  गोली मारी। पुलिस घटना स्थल पर कैप कर रही है।मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। अस्पताल में तैनात नगर थाना के एसआई आर के सिंह ने बताया कि हत्या किसने की है इसकी जानकारी मुझे अभी नहीं है।वरीय पदाधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।

राजद नेता के हत्या मामले में जदयू के विधायक अमरेंद्र पांडेय के बड़े भाई कुख्यात सतीश पांडेय और उनके पुत्र जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय को हत्या में नाम आते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। जब कि विधायक गिरफ्तारी के डर से फरार बताएं जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *