झारखंड : धनबाद में कार नदी में गिरने से पांच लोगों की मौत

0

धनबाद, 26 मई (हि.स.)। गोविंदपुर थाना क्षेत्र बरवापूर्व खुदिया नदी में कार के अनियंत्रित होकर गिर जाने से कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। इसमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। घटना मंगलवार की है।
बताया जाता है कि तेज रफ्तार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही एक कार खुदिया नदी के ऊपर पुल के डिवाइडर से टकरा गयी और फिर 40 फीट गहरी नदी में गिर गयी। पुल से नीचे गिरने की वजह से कार पलट गया और उसका दरवाजा लॉक हो गया। गेट नहीं खुल पाने से सभी की मौत पानी में ही दम घुटने से हो गयी। नदी में गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से कार को सीधा किया गया और गेट को खोलकर सभी शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पीएमसीएच धनबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *