करण जौहर की मां हीरू जौहर ने कराया खुद को सैनिटाइज, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

0

दो स्टाफ सदस्यों के हाल में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था। अब उनकी मां हीरू जौहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सैनिटाइजेशन करवाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। करण के घर पर स्वच्छता प्रक्रिया चल रही है। हाल में करण जौहर के दो स्टाफ कोरोना का शिकार हो गए हैं। इसकी जानकारी फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर दी थी। करण जौहर ने ट्वीट किया था कि मैं आप लोगों को बताना चाहूंगा कि हमारे घर में काम करने वाले स्टॉफ के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जैसे ही उन लोगों को लक्षणों का पता चला, वैसे ही दोनों को हमारी बिल्डिंग के एक सेक्शन में क्वारंटीन में रख दिया गया। इस बारे में बीएमसी को तुरंत जानकारी दे दी गई। जिसके बाद बिल्डिंग में सैनिटाइजेशन किया गया। परिवार के बाकी लोग और स्टॉफ मेंबर्स सुरक्षित हैं और उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। सबने कोरोना टेस्ट भी कराया, लेकिन सबका टेस्ट निगेटिव निकला। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेश में रहेंगे और सभी नियमों का सख्ती से पालन करेंगे।
इससे पहले निर्माता बोनी कपूर के घर में काम करने वाला शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में कोरोना वायरस का मामला तेजी से बढ़ रहा है। वहीं भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,45,380 हो चुकी है, जबकि इस खतरनाक वायरस से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *