उल्फा (स्वा) में भर्ती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह नाबालिग मुक्त

0

चराईदेव (असम), 25 मई (हि.स.)। सुरक्षाबलों ने उल्फा (स्वाधीन) में भर्ती करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करके इनके चंगुल से 06 नाबालिगों को छुड़ाया है।

सेना सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह गिरोह असम के सीमावर्ती चराईदेव तथा डिब्रूगढ़ जिले में युवकों को बरगला कर उन्हें उल्फा (स्वा) में भर्ती करवाता था तथा इस पूरे क्षेत्र में धन उगाही का कार्य करता था। यह उल्फा (स्वा) के लिए स्लीपर सेल का कार्य कर रहा था। 24 मई को इनके विरुद्ध अभियान शुरू किया गया था। इनके पास से पुलिस को कुछ हथियार तथा अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज आदि भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए युवकों को आगे की कार्रवाई के लिए सोमवार को बरहाट थाने के हवाले किया गया है। जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। उल्फा (स्वा) से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सघन छापामारी एवं तलाशी अभियान चला रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *