उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाला आरोपित मुंबई से गिरफ्तार

0

मुंबई, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित कामरान अमीन चुन्नु खान (25) को मुंबई से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक को उत्तर प्रदेश पुलिस ट्रांजिस्ट रिमांड पर लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रही है।
महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारी विक्रम देशमाने ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित चुनाभट्टी इलाके के स्वदेशी मिल कंपाउंड में रहता था। उसके पिता की दो महीने पहले मौत हुई थी। आरोपित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसी आधार पर उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस मामले की सघन जांच जारी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *