लॉकडाउन में रिलीज हुआ माधुरी दीक्षित का गाना ‘कैंडल’, गाने को किया कोरोना वारियर्स को समर्पित

0

माधुरी दीक्षित का गाना ‘कैंडल’ लॉकडाउन के बीच शनिवार को रिलीज हो गया है। इस गाने के साथ माधुरी ने अपना सिंगिंग डेब्यू कर लिया है।  बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का यह गाना अंग्रेजी में है। यह गाना देश में मौजूदा हालात को दर्शाता है। सकारात्मकता से भरपूर यह गाना इस मुश्किल दौर में लोगों में उम्मीद की किरण जगाता है। यह गाना कोरोना वारियर्स के प्रति समर्पित है। माधुरी दीक्षित ने गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-‘खुश हूं, उत्साहित हूं और थोड़ी नर्वस भी हूं। यह मेरा पहला गाना रिलीज हुआ है। उम्मीद करती हूं, जितना इस गाने को हमें बनाते हुए मजा आया था, उतना ही इसे सुनकर आपको भी आएगा!’
माधुरी ने अपने 53वें जन्मदिन पर इस गाने का टीजर रिलीज किया था, जिसके बाद से उनके फैंस उनके गाने की रिलीज का इन्तजार कर रहे थे। माधुरी दीक्षित का यह गाना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन दिनों माधुरी सोशल मीडिया पर एक्टिव है और फिलहाल वो अपने परिवार के साथ घर पर हैं। माधुरी अपने बेटे के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में माधुरी का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने बेटे को कत्थक सीखा रही थी। माधुरी दीक्षित आखिरी बार साल 2019 में  फिल्म ‘कलंक’ में नजर आई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *