अगस्त 2020 के पहले अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन: हरदीप पुरी

0

नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)।  केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि वे अगस्त 2020 से पहले अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को शुरू करने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है  कि 25 मई से घरेलू उड़ान संचालन की सिफारिश की जा चुकी है।

नागरिक उड्‌डयन मंत्री हरदीप पुरी आज अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साक्षात (लाइव) हुए । इस दौरान उन्होंने लोगों के सवालों का जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगस्त से पहले हम अन्तरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू कर सकते हैं। फ्लाइट शुरू करने से पहले कोरोना के हालात का आकलन किया जाएगा । अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और  विमानन कंपनियां पूरी तरह से तैयार हैं
लॉकडाउन की वजह  रद्द हुईं उड़ानों को लेकर पूछे गए के प्रश्न  पर पुरी ने कहा कि वापसी के लिए पहले ही गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। सभी विमानन कंपनियों को कहा गया है कि वे लॉकडाउन के चलते रद्द हुई फ्लाइट्स का पूरा किराया पैसेंजर्स को रिफंड करें। बार-बार इसके बारे में नहीं बताया जा सकता। यह वाणिज्यिक मामला है। विमानन कंपनियां ही इसे देखेंगी ।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि  वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से अबतक 25 हजार 465 भारतीयों को वापस लाया गया है। मई के आखिर तक ये आंकड़ा 50 हजार के करीब हो जाएगा। लॉकडाउन के बीच भारत से 8 हजार लोगों को विदेश भी इस दौरान पहुंचाया गया है।  पुरी ने यह भी स्पष्ट किया कि बाहर से आए यात्रियों के आरोग्य सेतु ऐप पर ग्रीन स्टेटस होने के बावजदू, उन्हें एकांतवास में जाना पड़ेगा ।
पुरी ने बताया कि 25 मई से 33 प्रतिशत घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं। अभी जो आंकड़े आए हैं, उसके मुताबिक बुकिंग के पहले दिन काफी लोगों ने टिकट लिए हैं। फ्लाइट सेवा की काफी डिमांड है। लॉकडाउन के बीच मंत्रालय ने लाइफ लाइन उड़ान शुरू की थी। इसके जरिए एक हजार टन मेडिकल उपकरण व अन्य जरूरी सेवाओं की सप्लाई देशभर में की गई थी ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *