सुरक्षित क्रिकेट खेलना है तो क्रिकेटरों को अपनाने होंगे आईसीसी के ये नियम

0

नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट को सुरक्षित ढंग से शुरू करने के लिए कुछ नए नियम बनाएं हैं। आईसीसी ने क्रिकेट को फिर से पटरी पर लाने के लिए 16 नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। दुनिया में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते बाकी खेलों की ही तरह क्रिकेट को भी मार्च में रोक दिया गया था और अब इसे फिर से शुरू करने के लिए आईसीसी की चिकित्सा सलाहकार समिति ने कुछ नए नियम बनाएं हैं, जो इस प्रकार हैं:
1. प्रैक्टिस और मैच के दौरान परीक्षण प्लान हो।
2. मैच से पहले एकांतवास परीक्षण कैंप हो, जहां तापमान चेकअप और कोरोना वायरस टेस्टिंग के साथ 14 दिनों का एकांतवास हो।
3. मुख्य चिकित्सा या बायो सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति, जो यह सुनिश्चित करे कि जब खिलाड़ी ट्रेनिंग पर लौटें तो सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करे।
4.सभी खिलाड़ी हमेशा डेढ़ मीटर का फासला बनाएं रखें।
5. निजी समान और उपकरणों का सेनेटाइजेशन हो।
6. संबंधित क्रिकेट बोर्ड क्रिकेटरों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करे, जो परीक्षण और मैच वेन्यू दोनों के लिए हो।
7. खिलाड़ी पहले से तैयार होकर स्टेडियम में पहुंचे और साझा सुविधाएं जैसे कि बाथरूम और चेंजिंग रूम का इस्तेमाल ना करें।
8. मैचों के वक्त हर जगह चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहें। डॉक्टर या प्रयाप्त चिकित्सा मौजूद रहे।
9. गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल ना हो और इसके लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी हों।
10. परीक्षण के लिए निर्धारित चरणों का पालन हो।
11. टीम होटलों में अपने ही फ्लोर पर रहें।
12. क्रिकेट बोर्ड अपने दल को बड़ा रखें, ताकि समय पर जरूरतों को पूरा किया जा सके।
13. खिलाड़ी अपनी टोपी, तौलिया और स्वेटर अंपायर को ना दें।
14. अंपायर गेंद को संभालते वक्त दस्तानों का इस्तेमाल करें।
15. चार्टर्ड फ्लाइट्स का इस्तेमाल करें और दूरी बनाएं रखें।
16. यात्रा के लिए सभी क्रिकेट बोर्ड अपनी सरकार के दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *