देश में कोरोना के मरीजों की संख्या सवा लाख के पार, मरने वालों की संख्या 3720

0

संक्रमण के 6654 नए मामले हुए दर्जअब तक 51,784 मरीज हुए स्वस्थ



नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब एक लाख 25 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6654 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक आए नए मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,25,101 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 137 मौतें दर्ज हुई हैं। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3720 तक पहुंच गई है। शनिवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 69,597 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3250 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक देश में कुल 51,784 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में संक्रमितों की संख्या और बढ़ोतरी क्रम-
अंडमान और निकोबार- 33, आंध्रप्रदेश में 2709(+62), अरुणाचल प्रदेश-1, असम- 259(+56), बिहार- 2177(+195), चंडीगढ़-218(+1), छत्तीसगढ़- 172(+44), दिल्ली- 12,319 (+660), दादरा नगर हवेली- 1, गोवा -54(+2), गुजरात- 13,268 (+363), हरियाणा-1067(+36), हिमाचल प्रदेश- 168 (+16), झारखंड- 308 (+18), कर्नाटक- 1743 (+138), केरल -732(+42), मध्यप्रदेश- 6170 (+189), महाराष्ट्र- 44,582 (+2940), मणिपुर-26(+1), मिजोरम-1, मेघालय-14, ओडिशा- 1189(+ 86), पुडुचेरी-26(+6), पंजाब- 2029 (+1), राजस्थान- 6494, तमिलनाडु- 14,753(+786), तेलंगाना- 1761(+ 62), त्रिपुरा-175(+2), जम्मू और कश्मीर-1489(+40), लद्दाख-44, उत्तरप्रदेश में 5735(+220), उत्तराखंड -153(+7) और पश्चिम बंगाल में 3332 (+135) मामले की पुष्टि हो चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *