कीर्ति नगर में झुग्गियों में लगी आग, 100 से ज्यादा झुग्गियां खाक

0

नई दिल्ली, 22 मई (हि.स.)। दिल्ली के कीर्ति नगर में स्थित झुग्गियों में गुरुवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग में 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। फायर डिपार्टमेंट को रात 11 बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 30 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुट गईं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
आग पर पाया गया काबू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार रात 11:20 बजे कीर्ति नगर के टिंबर मार्केट के पीछे की में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुट गई थीं। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है और घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि झुग्गियों में मौजूद सिलिंडर में हुए ब्लास्ट के चलते आग ने भयावह रूप धारण किया था। फिलहाल इसपर काबू पा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *