बंगाल में चक्रवात से गई 72 लोगों की जान, कोलकाता में हुईं 15 मौतें

0

कोलकाता, 21 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में अम्फन चक्रवात की वजह से कुल 72 लोगों की मौत हुई है। इनमें से अकेले राजधानी कोलकाता से 15 लोग हैं।
चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार अपराह्न राज्य सचिवालय में आपातकालीन बैठक की। इसमें मुख्य सचिव राजीव सिन्हा, गृह सचिव व प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली व व कोलकाता के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक 72 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अभी यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है। वैसे सीएम ने अभी तक चक्रवात की वजह से हुए नुकसान के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की है लेकिन खबर है कि इससे कम से कम एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वैसे मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि स्थिति जब तक स्पष्ट नहीं हो जाएगी, तब तक नुकसान का पूरा आकलन कर पाना संभव नहीं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *