सामुदायिक रेडियो पर कोरोना को लेकर जनजागरुकता अभियान चलाएगी सरकारः जावड़ेकर

0

नई दिल्ली, 21 मई (हि.स.)। देश में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब केंद्र सरकार सामुदायिक रेडियो पर जनजागरण अभियान चलाएगी। शुक्रवार को सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर देश के लगभग 300 सामुदायिक रेडियो को एक साथ संबोधित करेंगे और लोगों को कोरोना महामारी से बचने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

गुरुवार को मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम 7 बजे जावड़ेकर हिन्दी और अंग्रेजी में श्रोताओं को संबोधित करेंगे। यह अपने आप में एक अनूठी पहल है, जिसके तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि एक कमेटी रेडियो करीब 15 किमी के दायरे में होता है और उसकी आबादी लगभग एक लाख लोगों की होती है। जावड़ेकर अपने संबोधन में सामुदायिक रेडियो के प्रचार-प्रसार पर भी बल देंगे और इस रेडियो को किस तरह लाभदायक बनाया जाए, उसके बारे में भी बातचीत करेंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि सूचना प्रसारण मंत्री के संबोधन के बाद केंद्र के कुछ और मंत्री भी कम्युनिटी रेडियो के जरिए लोगों को संबोधित करेंगे। इनमें केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, खेल राज्यमंत्री किरन रिजिजू और पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रीयो शामिल हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *