देश में कोरोना के 5611 नए मामले आए सामने, मृतकों की संख्या हुई 3303

0

42,298 मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ



नई दिल्ली, 20 मई (हि.स.)। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब एक लाख छह हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5611 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक आए नए मामलों में सबसे ज्यादा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 10,6750 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 140 मौतें दर्ज हुई हैं। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3303 तक पहुंच गई है। बुधवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में विदेशी भी हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3124 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 42,298 कुल मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस जा चुके हैं। देश में अब कोरोना के कुल 61,149 एक्टिव मामले हैं।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और उनमें हुई बढ़ोतरी इस प्रकार से है
अंडमान और निकोबार- 33, आंध्रप्रदेश में 2532(+58), अरुणाचल प्रदेश-1, असम- 142(+35), बिहार-1498(+107), चंडीगढ़-200(+4), छत्तीसगढ़- 101(+8), दिल्ली-10554(+500), दादरा नगर हवेली- 1, गोवा -46(+8), गुजरात- 12140(+395), हरियाणा-964(+36), हिमाचल प्रदेश- 92(+2), झारखंड-231(+8), कर्नाटक- 1397(+151), केरल -642(+12), मध्यप्रदेश- 5465(+229), महाराष्ट्र- 37136(+2078), मणिपुर-9(+2), मिजोरम-1, मेघालय-13, ओडिशा- 978(+102), पुदुचेरी-18, पंजाब- 2002 (+22), राजस्थान- 5845(+338), तमिलनाडु- 12448(+688), तेलंगाना- 1634(+37), त्रिपुरा-173(+6), जम्मू-कश्मीर-1317(+28), लद्दाख-43, उत्तरप्रदेश में 4926(+321), उत्तराखंड -111(+18), पश्चिम बंगाल में 2961(+136) मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *