अमेरिका से निर्वासित 167 प्रवासी भारतीय विमान द्वारा अमृतसर पुहंचे

0

अमृतसर/ चंडीगढ़, 19 मई (हि स.)। अमेरिका से 167 भारतीय लोगों का एक दल आज विशेष विमान द्वारा भारत लौट आया है। यह सभी यात्री अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। इन प्रवासी भारतीयों को अमेरिका से करोना संकट के चलते निर्वासित किया गया है। अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे इन 167 लोगों में 67 लोग पंजाब के हैं और इसके अतिरिक्त शेष प्रवासी भारतीय पड़ोसी राज्य हरियाणा के साथ-साथ गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,तमिलनाडु, गोवा और केरला के हैं। अमृतसर हवाई अड्डे पर मौजूद अजनाला के उपमंडल दंडाधिकारी दीपक भाटिया ने बताया कि अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे इन लोगों को अपने-अपने राज्य में भेजा जाएगा, जबकि पंजाब के प्रवासी भारतीयों को उनके गृह जिलों में एकांतवास के लिए भेजा जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *