ऋषि कपूर को मिस कर रही हैं नीतू कपूर, फैमिली फोटो शेयर कही ये बात

0

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। नीतू कपूर पिछले दो सालों से ऋषि कपूर की कैंसर से लड़ाई में उनके साथ खड़ी थी। ऋषि कपूर का परिवार उन्हें काफी मिस कर रहा है। उनकी बेटी रिद्धिमा और पत्नी नीतू कपूर अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती है। एक बार फिर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने पूरे परिवार की फोटो शेयर की है। फोटो में वह ऋषि कपूर, बेटे रणबीर, बेटी रिद्धिमा कपूर और नातिन के साथ नजर आ रही हैं। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर एक भावुक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा-‘काश यह फोटो ऐसे ही हमेशा कम्प्लीट रहती जैसी है।’ उन्होंने साथ में दिल वाला इमोजी भी बनाया है।
नीतू कपूर की पोस्ट पर बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ने नीतू कपूर के पोस्ट पर दिल वाला इमोजी शेयर किया है। नीतू कपूर ने हाल में इंस्टाग्राम पर अपने पति ऋषि कपूर की खुशहाल तस्वीर शेयर कर लिखा था-‘हमारी कहानी का अंत।’  बॉलीवुड में नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी काफी मशहूर रही है। ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने कई फिल्मों में साथ में काम किया था।
दोनों की शादी करीब 40 साल की रही। शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर छोड़ दिया था। उनके दो बच्चे बेटी रिद्धिमा कपूर सैनी और बेटा रणबीर कपूर हैं। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने लगभग सालभर न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाया था। उन्हें 29 अप्रैल की रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और 30 अप्रैल की सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *