इंटरनेट सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर ने डिएक्‍टिवेट किया अपना इंस्‍टाग्राम अकाउंट

0

इंटरनेट सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। उनके 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के एक वीडियो क्लिप के बाद प्रिया प्रकाश वारियर 2018 में रातोंरात स्टार बन गई थी। प्रिया प्रकाश अपने डेब्यू फिल्म के आंख मारने वाले वायरल क्लिप से सोशल मीडिया पर छा गई थी। साल 2018 में वह गूगल पर सबसे अधिक सर्च जाने वाली अभिनेत्री थी।
वह एक सोशल मीडिया सनसनी है और कई लोगों के दिलों पर राज करती है। प्रिया प्रकाश वारियर अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती थी। हालांकि प्रिया प्रकाश फेसबुक और टिक टॉक पर अभी एक्टिव हैं। प्रिया प्रकाश वारियर बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
उनकी आने वाली फिल्‍म ‘श्रीदेवी बंगलो’ है। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत मेम्बुलली है। फिल्म में अरबाज खान, असीम अली खान, प्रियांशु चटर्जी, मुकेश ऋषि, दिनेश लांबा और संदीप भारद्वाज भी हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि अभी निर्माताओं ने फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *