दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार के पार, अब तक 160 की मौत

0

नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 299 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,054 हो गई है। कोरोना से अब तक कुल 4485 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 160 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना के 10,054 मामले सामने आए हैं। 4485 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं कोरोना से अब तक 160 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 5409 अभी एक्टिव केस हैं। दिल्ली में जोखिम क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) की संख्या कम होकर 76 रह गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *