विश्व स्वास्थ्य सभा की बैठक आज, डॉ हर्षवर्धन करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व ,

0

हर साल जिनेवा में होती है विश्व स्वास्थ्य सभा की बैठक



नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज (सोमवार को) होने वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन की विश्व स्वास्थ्य सभा के 73वें बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बार विश्व स्वास्थ्य सभा की बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने की उपायों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 194 सदस्य भाग लेंगे। यह बैठक दो दिन तक चलेगी। विश्व स्वास्थ्य सभा हर साल मई में जिनेवा में होती है। इस साल कोरोना वायरस के कारण इसे वर्चुअल तरीके से यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जा रहा है। बैठक में संगठन देश वैश्विक महामारी से उपजे संकट के बारे में लेकर चर्चा करेंगे।
62 देशों के निशाने पर है विश्व स्वास्थ्य संगठन और चीन
इस खतरनाक वैश्विक महामारी की तैयारियों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन और चीन की भूमिका पर सवाल उठ हो रहे हैं। इसी कारण 62 देशों के निशाने पर चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन निशाने पर आ गए हैं। इन देशों में यूरोपियन यूनियन के साथ न्यूजीलैंड, साउथ कोरिया, कनाडा शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन पर आरोप है कि उसने इस वायरस को लेकर देरी से चेतावनी जारी की थी। इस बारे में जांच की जानी चाहिए। जारी एक परिपत्र के अनुसार, डब्ल्यूएचओ ने कोरोना महामारी को नियंत्रित और कम करने के लिए सभी स्तरों पर एकता और एकजुटता का आह्वान किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *