दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद, पार्टी ने की निंदा

0

नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.) । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार को रविवार सुबह उनके निवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। पुलिस उनके निवास पर मौजूद है और उन्हें कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है।
अनिल कुमार ने कहा कि आज सुबह मैं जब सो कर उठा तो मेरे घर पर न्यू अशोक नगर थाना प्रभारी पहुंचे। मुझे बताया गया कि आपको नजरबंद (डिटेन्ड) किया गया है। आप बाहर नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों डिटेन्ड किया गया है।
वहीं दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर मामले की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि एक ओर जहां सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद में पूरी तरह विफल साबित हुई, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उनकी मदद के लिए दिन-रात लगे हुए हैं। आज दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें डिटेन्ड कर लिया गया है। हम सरकार के इस तानाशाही रवैये की निंदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *