देश में कोरोना के मामले 90 हजार के पार, मरने वालों की संख्या हुई 2872

0

34,109 मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ



नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब 90 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4987 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 90,927 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 120 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2872 तक पहुंच गई है। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में विदेशी भी हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3956 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में कुल 34,109 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं। देश में अब कोरोना के कुल 53,946 एक्टिव मामले हैं।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और उनमें बढ़ोतरी क्रम निम्म है-
अंडमान और निकोबार- 33, आंध्र प्रदेश में 2355(+48), अरुणाचल प्रदेश-1, असम- 92(+2), बिहार-1179(+161), चंडीगढ़-191, छत्तीसगढ़- 67(+1), दिल्ली –9333(+438), दादरा नगर हवेली- 1, गोवा -17(+2), गुजरात- 10988(+1057), हरियाणा-887(+69), हिमाचल प्रदेश- 78(+2), झारखंड-217(+14), कर्नाटक- 1092(+36), केरल -587(+11), मध्यप्रदेश- 4789(+194), महाराष्ट्र- 30706 (+1606), मणिपुर-7(+4), मिजोरम-1, मेघालय-13, ओडिशा- 737(+65), पुडुचेरी-13, पंजाब- 1946(+11), राजस्थान- 4960(+233), तमिलनाडु- 10585(+477), तेलंगाना- 1509+(55), त्रिपुरा-167(+11), जम्मू-कश्मीर-1121(+108), लद्दाख-43, उत्तरप्रदेश में 4258(+201), उत्तराखंड -88(+6), पश्चिम बंगाल-2576(+115) मामले की पुष्टि हो चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *