लॉकडाउन में दीपिका पादुकोण को आ रही है बहन अनीशा की याद

0

लॉकडाउन के बीच अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपनी बहन की याद सताने लगी है। दीपिका इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनकी बहन अनीशा भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-‘ मैं तुम्हे याद कर रही हूं ‘पीनट’! तुम पर कूदने और गले लगाने का इंतजार नहीं कर सकती हूं।’
इस तस्वीर में दोनों बहनें मुस्कुराती नजर आ रही हैं। थ्रोबैक तस्वीर में दीपिका वाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं उनकी बहन अनीशा ब्लैक पैंट और चेक टॉप में नजर आ रही हैं। दीपिका इन दिनों अपने अभिनेता पति रणवीर सिंह के साथ घर पर समय बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। दीपिका पादुकोण ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी बहन और मां के साथ तस्वीर शेयर की थी। दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ’83’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया है। फिल्म ’83’ में दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी है। दीपिका पादुकोण फिल्म ’83’ में रोमी भाटिया के किरदार में नजर आयेंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *