उत्तरी सिक्किम: हिमस्खलन में लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान शहीद

0

बचाए गए अन्य 16 सभी सदस्य सुरक्षित और स्वस्थ 



नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। गुरुवार को उत्तरी सिक्किम क्षेत्र के लुगनाक ला इलाके में एक हिमस्खलन की चपेट में आने से एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की शहादत हो गई है। कई घंटे चले बचाव और राहत कार्यों के बावजूद इन्हें बचाया नहीं जा सका।
उत्तरी सिक्किम में 14 मई को हिमस्खलन के दौरान सेना के 18 जवानों का गश्त-कम-हिम निकासी दल उस लुगनाक ला इलाके की ओर जा रहा था जहां 9 मई को भारतीय और चीनी सैनिक भिड़ गए थे। तभी अचानक हिमस्खलन हो जाने से सेना की पूरी टीम बर्फ के पहाड़ के बीच फंस गई। बचाव दल नेे तत्काल बचाव एवं राहत कार्य शुुरू किया। अपनेे सर्वश्रेष्ठ प्रयासों से अन्य 16 लोगों को तो सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और सैपर सपला शनमुखा राव हिमस्खलन में फंसे रह गए।
इनकी खोजबीन के लिए दोपहर से चला ऑपरेशन देेर शाम तक चला। सारी मेेेहनत पर तब पानी फिर गया जब बर्फ में दबे कर्नल रॉबर्ट टीए और जवान सैपर सपला शनमुखा राव के शव मिले। भारतीय सेना के प्रवक्ता के मुताबिक टीम के बचाए गए अन्य सभी सदस्य सुरक्षित और स्वस्थ हैं। सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल और जवान के शहीद होने की पुष्टि की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *