बिहार में प्रवासी मजदूरों के आने के साथ मरीजों की संख्या 953

0

जमुई जो अब तक इससे बचा था , वहां भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।



पटना,14मई (हि.स.)। बिहार में प्रवासियों के आने के साथ यहां कोरोना  मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है । इसके मरीजों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 953 तक जा पहुंची है। इतना ही नहीं वृहस्पतिवार को 50 हजार से ज्यादा बिहारियों के बिहार आने से मरीजों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है क्योंकि महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाके के सबसे ज्यादा प्रवासी इसमें शामिल हैं। हलांकि इनको रोकने के लिए प्रखंड स्तर पर उन्हें एकांतवास केंद्र में रखने की व्यवस्था की गई है।

इस वायरस ने अब बिहार के सभी 38 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 953 हो गई है।  अब तक 7 पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु भी हो चुकी है। 4 मई से 12 मई तक 190 प्रवासी बिहारी मजदूरों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार अब तक 400 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं जबकि 546 एक्टिव केस हैं ।सबसे अधिक मुंगेर में 122 केस मिले हैं।पटना में 99, रोहतास में 72, नालंदा में 63 ,बक्सर में 59 , बेगूसराय में 47 और सीवान में 38 कोरोना मरीज मिले हैं जबकि जमुई जो अब तक इससे बचा था , वहां भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।इस तरह बिहार के सभी 38 जिले अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *